पंजाब में बड़ा हादसा, टक्कर के बाद कारों के उड़े परखच्चे, युवती की दर्दनाक मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 23 Jun, 2025 01:23 PM

road accident

बरनाला जिले के गांव वजीदके के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो कारों के बीच सीधी टक्कर के कारण एक युवती की मौत हो गई

बरनाला (विवेक सिंधवानी, रवि): बरनाला जिले के गांव वजीदके के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो कारों के बीच सीधी टक्कर के कारण एक युवती की मौत हो गई, जबकि चार अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके से मिली जानकारी के अनुसार, एक डिजायर कार जो लुधियाना से बरनाला की ओर आ रही थी, वह गांव वजीदके के पास बरनाला की ओर से आ रही एक एंडेवर कार से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

डिजायर गाड़ी चला रही युवती की पहचान गुरलीन कौर के रूप में हुई है, जो लुधियाना के दुग्गरी क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। टक्कर के दौरान गुरलीन गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची एस.एस.एफ. टीम के इंचार्ज ए.एस.आई. करम सिंह और अन्य जवानों ने घायल गुरलीन को तुरंत सिविल अस्पताल बरनाला पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस भीषण हादसे के दौरान एंडेवर गाड़ी में सवार चार अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। टक्कर के बाद दोनों वाहनों की हालत देखने लायक थी। खासकर मृतक गुरलीन की डिजायर गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो चुका था। हादसे के कारण सड़क पर काफी समय तक ट्रैफिक जाम रहा, जिसे बाद में पुलिस द्वारा नियंत्रित किया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

प्रारंभिक तौर पर टक्कर का कारण तेज रफ्तार या लाइन कटिंग बताया जा रहा है। हादसे संबंधी आगे की कार्रवाई जारी है और दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस हादसे ने परिवारों पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। युवती गुरलीन की कम उम्र में मौत ने सभी को शोकाकुल कर दिया है। स्थानीय लोगों ने सरकार और ट्रैफिक विभाग से अपील की है कि मुख्य सड़कों पर सुरक्षा के अधिक इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!