मोहाली रेड के बाद AAP पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में फूट उजागर हुई : सुनील जाखड़

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 May, 2026 07:31 PM

rift in aap s top leadership exposed following mohali raid sunil jakhar

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़  ने कहा है कि मोहाली में ईडी की कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी के भीतर दरारें स्पष्ट रूप से सामने आ गई हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी की फूट पूरी तरह आंतरिक है और जब कोई नेता पार्टी छोड़...

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़  ने कहा है कि मोहाली में ईडी की कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी के भीतर दरारें स्पष्ट रूप से सामने आ गई हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी की फूट पूरी तरह आंतरिक है और जब कोई नेता पार्टी छोड़ देता है, तो उसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

इस संबंध में सोशल मीडिया पर सांझा किए गए संदेश में सुनील जाखड़ ने लिखा, “ईडी की जांच अभी जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही कोई अंतिम निष्कर्ष निकलेगा। लेकिन जिस तरह मोहाली में ईडी के छापों की खबर सामने आते ही कल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जल्दबाज़ी में कहा कि हमारा इससे कोई संबंध नहीं है, उससे मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा के आपसी संबंध जरूर उजागर हो गए हैं। वैसे मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष के ‘गहरे संबंधों’ की झलक 1 मई की कैबिनेट बैठक में भी देखने को मिली थी। और बाद में मुख्यमंत्री पार्टी छोड़ने वालों के लिए भाजपा को दोष देते हैं।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के कल के बयान ने काफी कुछ स्पष्ट कर दिया था कि आम आदमी पार्टी के भीतर मतभेद किस हद तक बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि शायद मुख्यमंत्री पार्टी में ऐसा कोई चेहरा रहने ही नहीं देना चाहते जो भविष्य में उनके लिए चुनौती बन सकता हो।

उन्होंने 1 मई की कैबिनेट बैठक का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उस बैठक में भी मुख्यमंत्री द्वारा अमन अरोड़ा और संजीव अरोड़ा को विशेष रूप से अपमानित किया गया था।

साथ ही सुनील जाखड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता चाहे जितना दावा कर लें कि उनका कल की रेड में शामिल लोगों से कोई संबंध नहीं है, लेकिन अब तक जो तथ्य सार्वजनिक हुए हैं, वे आप नेताओं और यहां तक कि मुख्यमंत्री कार्यालय की भी उन लोगों के साथ निकटता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में पंजाब की हुई लूट का अब पंजाब हिसाब मांग रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!