भीषण गर्मी से चंडीगढ़ वासियों को मिलेगी राहत, Alert जारी

Edited By Kalash,Updated: 14 Jun, 2025 06:11 PM

relief to chandigarh weather alert

पांच दिन से लगातार 40 डिग्री से ऊपर तापमान से शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली।

चंडीगढ़ (पाल): पांच दिन से लगातार 40 डिग्री से ऊपर तापमान से शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री की कमी दर्ज हुई है। शुक्रवार को पारा 39.6 डिग्री रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। इससे पहले 6 जून का तापमान 38 डिग्री दर्ज हुआ था। उसके बाद से लगातार तापमान में इजाफा देखा गया। बौती रात न्यूनतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा रहा।

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरिदंर पॉल का कहना है कि हिमाचल और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। दो दिन से शहर में ईस्टरली हवाएं चल रही हैं। जब ये हवाएं चलती हैं, उमस बढ़ जाती है। हवा में नमी की वजह से तापमान में थोड़ी कमी देखी गई है। 14 जून के बाद फिर तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश के आसार हैं।

ऑरेंज अलर्ट

चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने शनिवार के लिए ऑरेंज के साथ छह दिन के लिए अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। 15 से 19 जून तक विभाग के लिए यैलो अलर्ट दिया गया है।

सोमवार तक बूंदाबांदी

शनिवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार है। अधिकतम तापमान 41, जबकि न्यूनतम 33 डिग्री रह सकता है।
रविवार को भी तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार है। अधिकतम तापमान 40, जबकि न्यूनतम 32 डिग्री रह सकता है।
सोमवार को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार है। अधिकतम तापमान 37, जबकि न्यूनतम 29 डिग्री रह सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!