प्रशांत किशोर की जिंदगी पर Web Series बनने की तैयारी, आज हो सकती है शाहरुख से मुलाकात

Edited By Vatika,Updated: 11 Jun, 2021 06:37 PM

red chillies to make web series on prashant kishor

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जिंदगी

चंडीगढ़: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जिंदगी पर वेब सीरीज़ बनाने की तैयारी में है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आज शाम 7 बजे प्रशांत किशोर शाहरुख खान के बंगले मन्नत में उनसे या उनकी टीम से मुलाकात कर सकते है।

बता दें कि चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच बातचीत करीब तीन घंटे चली, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलें शुरू हो गई हैं। वहीं अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिनके लिए राजनीतिक दलों की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। कांग्रेस ने भी राज्य में दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में पार्टी ने पंजाब में प्रशांत किशोर की टीम के साथ काम शुरू कर दिया है। 

सूचना मिली है कि पंजाब कांग्रेस के लिए टीम प्रशांत किशोर का एक यूनिट पंजाब आ चुका है। इस टीम को कोर कमेटी के तौर पर जाना जाता है जो पंजाब में मौजूदा हालात पर डाटा एकत्र करने से लेकर अन्य काम करेगी। यह भी खबर मिली है कि इस अभियान के लिए जो टीम काम कर रही है, उसके 8 सदस्य चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!