पंजाब समेत इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी, आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है गर्मी का कहर

Edited By Tania pathak,Updated: 25 May, 2020 12:11 PM

red alert issued in these states including punjab

ये भी अनुमान लगाया जाए रहा है कि अगले दो-तीन दिन तक पारा 47 डिग्री तक भी पहुंच सकता है...

पंजाब: लॉकडाउन के कारण कम हुए प्रदूषण से पहले तो मौसम सुहावना हो गया था परन्तु अब मई के चौथे सप्ताह में गर्मी का कहर बढ़ गया है। गर्म हवाओं और तपिश कारण आज पंजाब में तापमान 43 से 44 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग अनुसार पूरे उत्तर भारत में ही गर्मी का कहर बढ़ सकता है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सैल्सियस को पार कर गया है। देश के मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़ और राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पंजाब के बठिंडा, फाजिल्का और फ़िरोज़पुर में आज तापमान 44 डिग्री सैल्सियस के आस-पास रहा है। ये भी अनुमान लगाया जाए रहा है कि अगले दो-तीन दिन तक पारा 47 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। मौसम विभाग अनुसार यह पहली बार है जब गर्मियों में हीटवेव के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग अनुसार आने वाले दिनों में कोई राहत का आसार नहीं दिख रहा है। अभी गर्मी अपना प्रकोप और बढ़ा सकती है। हालांकि मई के आखिर में बारिश पड़ने का अनुमान है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!