Edited By Urmila,Updated: 11 Jun, 2024 09:00 AM
लोकसभा चुनाव-2024 के बाद तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री ने पद की शपथ ली।
पंजाब डेस्क: लोकसभा चुनाव-2024 के बाद तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री ने पद की शपथ ली। शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। जहां राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु नरेंद्र मोदी को पीएम पद की शपथ दिलाई। वहीं मोदी के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्री भी शपथ ग्रहण करने पहुंचे।
शपथ ग्रहण समारोह में रवनीत बिट्टू को भी दिल्ली आने का बुलावा दिया गया था। इस दौरान बिट्टू को चाय का न्यौता दिया गया था। पी.एम. आवास पहुंचते समय रास्ते में कार ट्रैफिक जाम में फंस गई और वह कार से उतर कर पी.एम. मोदी आवास की ओर आने के लिए सड़क पर दौड़ते नजर आए। वह पी.एम. मोदी आवास हांफते हुए पहुंचे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here