रविदास भाईचारे द्वारा हरसिमरत बादल की कोठी का घेराव करने की कोशिश

Edited By swetha,Updated: 31 Aug, 2019 04:05 PM

ravidas community protest

नई दिल्ली के तुगलकाबाद में 600 साल पुराने रविदास मंदिर को गिराए जाने से खफा रविदास भाईचारे ने गांव बादल में स्थित केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल की कोठी का घेराव करने का फैसला किया है।

श्री मुक्तसर साहिब: नई दिल्ली के तुगलकाबाद में 600 साल पुराने रविदास मंदिर को गिराए जाने से खफा रविदास भाईचारे ने गांव बादल में स्थित केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल की कोठी का घेराव करने  पहुंचे। इसे देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं, जिससे कोई भी असुखद घटना घटित न हो सके।
PunjabKesari

बता दें कि दिल्ली में तुगलकाबाद में 600 साल पुराने रविदास मंदिर के तोड़ने के विरोध में रविदास भाईचारा लगातार विरोध कर रहा है। उनकी तरफ से दोबारा मंदिर बनाने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्रियों के घरों का घेराव किया जा रहा है। इसी के चलते फूड एंड प्रोसैसिंग केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के पैतृक घर का घेराव किया जा रहा है। पुलिस की तरफ के बादल गांव की तरफ जाने वाले हर रास्ते पर नाकेबंदी की गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!