हैवानियत की सारी हदें पार! 4 साल की बच्ची से 2 नाबालिग लड़कों ने किया रेप

Edited By Vatika,Updated: 26 Nov, 2020 12:18 PM

rape with 4 year old girl

जिले के एक गांव की निवासी 4 वर्षीय बच्ची के साथ 2 नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

तरनतारन(रमन): जिले के एक गांव की निवासी 4 वर्षीय बच्ची के साथ 2 नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। फिलहाल पीड़िता के पिता द्वारा दी शिकायत के आधार पर पुलिस ने बच्ची का मैडीकल करवाने पर दोनों लड़कों की तलाश शुरू कर दी है।  गौर हो कि मैडीकल दौरान लड़की के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने उपरांत पीड़िता को गुरुवार माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार जिले की निवासी एक प्रवासी 4 वर्षीय बच्ची ने अपने पिता को बताया कि उसके साथ पड़ोस में रहते 2 लड़कों की तरफ से कुछ दिन पहले दुष्कर्म किया गया है, जिस संबंधित उसे डराया भी गया था। दुष्कर्म करने वाले नाबालिग पीड़ित लड़की के पड़ोसी हैं और इकठ्ठे होकर साथ में गली में खेलते थे। लड़कों की तरफ से पहले भी लड़की पर बुरी नजर रखी जाती थी, जिसका ऐतराज करते हुए लड़की की मां ने लड़कों के घर जाकर रोष जाहिर किया था। कुछ दिन पहले उक्त दोनों नाबालिग लड़कों की तरफ से 4 वर्षीय दोस्त लड़की के साथ घर के नजदीक किसी और जगह पर ले जाकर इस घटना को अंजाम दिया गया। 

यह सारी जानकारी पीड़िता के पिता ने जिले के डी.सी. कुलवंत सिंह के सामने रखी गई, जिसके बाद उनकी तरफ से इस मामले को गंभीरता के साथ लेते हुए सखी वन स्टाफ की सैंट्रल एडमिनिस्ट्रेटर अनीता कुमारी को कार्रवाई के लिए हुक्म जारी किया गया। अनीता कुमारी की तरफ से पीड़ित लड़की को सिविल अस्पताल तरनतारन में मैडीकल के लिए ले जाया गया। जहां डा. मनप्रीत कौर की तरफ से पीड़िता के साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि भी कर दी गई है। इसके साथ ही बच्ची के सवैब सैंपलों को लैबोरेटरी जांच के लिए भेज दिया गया है। डी.सी. के दखल देने के बाद पुलिस को इस पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!