10वीं की छात्रा से दोस्ती कर होटल मैनेजर ने किया गंदा काम और फिर...

Edited By Vatika,Updated: 02 Mar, 2021 09:33 AM

rape with 10th class student

नगर में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उससे रेप करने के आरोपी होटल मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

नयागांव(मुनीष जोशी): नगर में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उससे रेप करने के आरोपी होटल मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लड़की 10वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि उसकी 6 माह पहले दोस्ती आरोपी युवक से हुई थी। इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोपी परमिंद्र गुप्ता (22) नयागांव के होटल अंकित प्लाजा में मैनेजर है।

शादी का झांसा दिया
नाबालिग लड़की का आरोप है कि 25 फरवरी की रात को आरोपी ने उसे होटल में बुलाया और शादी का झांसा देकर उससे रेप कर दिया। आरोपी ने उसे धमकी भी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। जब पीड़िता ने उससे शादी की बात कही तो आरोपी ने इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की ने पूरी बात परिजनों को बताई और शिकायत पुलिस को दी। एस.एच.ओ. कैलाश बहादुर ने बताया कि लड़की के बयान दर्ज कर आरोपी परमिंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!