प्रेम जाल में फंसा छात्रा को ले गया साथ,बीच रास्ते छोड़ा और फिर...

Edited By swetha,Updated: 31 Aug, 2019 09:06 AM

rape case

मोबाइल पर दोस्ती कर 14 साल की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले 3 युवकों को रूपनगर से हिरासत में लिया गया है।

नंगल(राजवीर): मोबाइल पर दोस्ती कर 14 साल की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले 3 युवकों को रूपनगर से हिरासत में लिया गया है। हिमाचल पुलिस ने इन्हें अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। नंगल से सटे हिमाचल प्रदेश के एक गांव की नाबालिग छात्रा से रूपनगर में सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपियों के अलावा उसे बहला-फुसला कर घर से भागने को मजबूर करने वाले एक अन्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं किशोरी को एक दिन पहले ही चंडीगढ़ से मोबाइल लोकेशन से तलाश कर लिया गया। पीड़िता घटना के बाद दूसरे दिन भी चंडीगढ़ में अपने कथित प्रेमी के कहने पर उसका इंतजार चंडीगढ़ के बस अड्डे पर कर रही थी। इस किशोरी का पुलिस ने मैडीकल करवाया और तीनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि 27 अगस्त को अपने कथित प्रेमी के कहने पर यह किशोरी घर से फरार हो गई थी। उसे जिस युवक ने प्रेम जाल में फांसा था, वह कहीं और चला गया था। इस पर यह किशोरी रूपनगर में रात के समय कुछ असामाजिक तत्वों के हाथ चढ़ गई थी, जहां उसकी इच्छा के विपरीत दुष्कर्म हुआ। मामला पुलिस के पास पहुंचते ही हिमाचल पुलिस ने इसे 3 दिन में सुलझा लिया। पकड़े गए युवकों में बलजीत बल्ली पुत्र हरजीत सिंह, यवेन्द्र सिंह पुत्र फूला सिंह वार्ड नम्बर 14 रूपनगर, सन्नी उर्फ बनारसी पुत्र गुप्ता शाह जिला जमुनी उत्तर प्रदेश का नाम शामिल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!