Edited By swetha,Updated: 14 Feb, 2020 10:56 AM
पुलिस थाना सतनामपुरा की पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करने व उसका अश्लील वीडियो बना उसे ब्लैकमेल कर उसका अवैध ढंग से गर्भपात करवाने के आरोप में एक व्यक्ति व एक महिला के खिलाफ विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत पुलिस...
फगवाड़ा(जलोटा): पुलिस थाना सतनामपुरा की पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करने व उसका अश्लील वीडियो बना उसे ब्लैकमेल कर उसका अवैध ढंग से गर्भपात करवाने के आरोप में एक व्यक्ति व एक महिला के खिलाफ विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत पुलिस केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता रीमा (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उसके साथ आरोपी वरिन्द्र सिंह ने कथित तौर पर शादी करने की कवायद लगा उसे अपने शब्दों के जाल में फांस लिया। इसके पश्चात आरोपी ने उसके साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसके अश्लील वीडियो भी बनाए और जब वह गर्भवती हो गई तब उसने उसका जबरदस्ती अवैध ढंग से गर्भपात भी करवा दिया। जब उसने उसकी किसी भी बात का विरोध किया तो उसने उसे धमकाया कि वह उसके अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। इसी के डर से वह आज तक खामोश रही। पुलिस ने पीड़िता के बयान को आधार बना आरोपी वरिन्द्र सिंह पुत्र शिवराज सिंह वासी गांव मेहटां, तहसील फगवाड़ा व हरदीप कौर वासी गांव मेहटां तहसील फगवाड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।