Edited By Vatika,Updated: 23 May, 2025 04:00 PM

म आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड के बाद अब
पंजाब डेस्कः आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड के बाद अब उसके समधी के ठिकानों को पुलिस ने सील कर दिया है। पता चला है कि विजिलेंस द्वारा रमन के समधी राजू मदान के बस्ती गुंजा स्थित घर और ऑफिस में रेड की जानी है।
क्या है मामला
बता दें कि भ्रष्टाचार के खिलाफ भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए अपनी ही पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई की है। विजिलेंस विभाग ने रमन अरोड़ा के घर पर छापा मारा और उनके घर को सील कर दिया है। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विधायक पर आरोप है कि वह नगर निगम के अधिकारियों के माध्यम से आम नागरिकों को झूठे नोटिस भिजवाते थे और फिर उन नोटिसों को खत्म करवाने के बदले उनसे मोटी रकम वसूलते थे। इस संबंध में सरकार को कई शिकायतें मिली थीं, जिसके आधार पर विजिलेंस की टीम ने आज छापेमारी की। ‘आप’ प्रवक्ता सनी अलूवालिया के अनुसार, रमन अरोड़ा को हिरासत में भी लिया गया है, हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।