जालंधर में पकड़ी गई नकली शराब की फैक्ट्री, भाजपा नेता के शामिल होने की चर्चा

Edited By Vatika,Updated: 16 Jun, 2021 05:51 PM

raid at jalandhar liquor fake factory

जालंधर में अवैध तौर पर शराब तैयार करने की एक फैक्ट्री पर आबकारी विभाग ने रेड की है।

जालंधरः जालंधर में अवैध तौर पर शराब तैयार करने की एक फैक्ट्री पर आबकारी विभाग ने रेड की है। धोगढ़ी रोड स्थित इस फैक्ट्री में अवैध तौर पर बिना परमिट के शराब तैयार करने की तैयारी चल रही थी। चंडिगढ़ से आई आबकारी टीम ने जालंधर टीम के साथ मिलकर फैक्ट्री में रेड की।

पता चला है कि ये फैक्ट्री एक भाजपा नेता की है। सूत्रों का तो ये भी कहना है कि फैक्ट्री मालिक भाजपा नेता के भाई को आबकारी विभाग की टीम ने काबू ही किया है। लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार विभाग को मौके से शराब की  खाली बोतले,  ढक्कन तथा शराब तैयार करने में प्रयोग में आने वाला सामान भी बरामद हुआ है। विभाग ने रेड की तो पुष्टि की है लेकिन फिलहाल किसी की गिरफ्तारी के बारे में कुछ नहीं बताया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!