सब फड़े जानगे! पंजाबियों हो जाओ Alert, अब 26 जनवरी से...

Edited By Kalash,Updated: 18 Jan, 2025 06:23 PM

punjabis be alert 26 january

पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।

पंजाब ​​डेस्क : पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि अब चंडीगढ़ की तर्ज पर पंजाब में भी ऑनलाइन चालान काटे जाएंगे। खबर मिली है कि पंजाब के 26 जनवरी से 4 जिलों मोहाली, जालंधर, अमृतसर और लुधियाना में ऑनलाइन चालान काटने शुरू किए जाएंगे। 

सूत्रों से पता चला है कि ट्रैफिक सिग्नलों पर लगाए गए सी.सी.टी.वी. कैमरों का ट्रायल पूरा हो गया है। इसके बाद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले बच नहीं पाएंगे। जिन चार जिलों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं जहां 24 घंटे पुलिसकर्मी कैमरों की निगरानी करेंगे। इसके बाद जो लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करेंगे उसने चालान तैयार कर डाक द्वारा उनके घर पहुंचाए जाएंगे। अधिकतर लोग पंजाब में रेड लाईट जंप करते हैं। अब ऐसे लोगों को सतर्क होने की जरुरत है क्योंकि अब धड़ाधड़ चालान कटेंगे और लोगों की जेबें खाली होंगी। अब अगर आप चालान से बचना चाहते हैं तो ट्रैफिक नियमो का सख्ती से पालन करें।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

IPL
Punjab Kings

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!