दुखद खबर : रोजी-रोटी की खातिर विदेश गए 2 बहनों के इकलौते भाई की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 26 Oct, 2024 11:29 AM

punjabi boy died in abroad

जिला होशियारपुर के कस्बा गढ़दीवाला के पास ढफर के पैदा हुए गुरदीप सिंह उर्फ ​​भुल्ला (44) पुत्र स्वर्गीय बलदेव सिंह, जो रोजी-रोटी कमाने के लिए कुवैत गया था

गढ़दीवाला : जिला होशियारपुर के कस्बा गढ़दीवाला के पास ढफर के पैदा हुए गुरदीप सिंह उर्फ ​​भुल्ला (44) पुत्र स्वर्गीय बलदेव सिंह, जो रोजी-रोटी कमाने के लिए कुवैत गया था कि बीते दिन दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जैसे ही उक्त व्यक्ति की मौत के बारे में पता चला तो गांव और इलाके में मातम छा गया।      

इस संबंध में जानकारी देते हुए सरपंच सतनाम सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह उर्फ ​​भुल्ला करीब 3 साल से कुवैत में रोजी रोटी की खातिर गया था। कल विदेश से फोन आने पर पता चला कि गुरदीप सिंह उर्फ ​​भुल्ला की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। 

उन्होंने बताया कि 2 बहनों का इकलौता भाई अपने पीछे बुजुर्ग मां, पत्नी और 2 छोटे बच्चे (10 साल की बेटी और 8 साल का बेटा) छोड़ गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शव विदेश से जल्द ही पहुंच रहा है। इस मौके पर सरपंच सतनाम सिंह, समुह पंच एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!