Edited By Kamini,Updated: 24 Sep, 2025 05:18 PM

पंजाब के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है।
पंजाब डेस्क : पंजाब के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। दरअसल, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। 29 सितंबर तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है और इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसी के साथ ही मानसून अब पंजाब से वापस लौट रहा है।
जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में इसके लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। वहीं चंडीगढ़ मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्यों से मानसून वापस लौट जाएगा। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो औसत अधिकतम तापमान से 1.9 डिग्री ज्यादा है। राज्य में सबसे ज़्यादा तापमान अबोहर में 37 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में कुछ जिलों में रात का तापमान कम हो रहा है, जिससे रातें सर्द होने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अक्तूबर के पहले हफ्ते से हल्की ठंड महसूस होगी, जो दिसंबर-जनवरी में अपने चरम पर पहुंचकर 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाएगी।
इनमें अमृतसर का तापमान 34.9 डिग्री, पठानकोट का 34.3 डिग्री, रोपड़ का 33.5 डिग्री और चंडीगढ़ का 35 डिग्री पहुंच गया। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 0.8 डिग्री की गिरावट आई है। लुधियाना में 0.6 डिग्री की गिरावट आई है। वहां का तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया है। पटियाला के तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट आई है। वहां का तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here