Punjab : बिजली घर में हंगामा, की तोड़फोड़, कई इलाकों की बिजली सप्लाई बंद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Jun, 2025 09:56 PM

punjab uproar in power station vandalism

थाना तिब्बड़ की पुलिस ने बब्बेहाली के 66 के.वी. सब-स्टेशन में ड्यूटी में विघ्न डालने और बिजली घर मे घुसकर बिजली घर को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गुरदासपुर (हरमन) : थाना तिब्बड़ की पुलिस ने बब्बेहाली के 66 के.वी. सब-स्टेशन में ड्यूटी में विघ्न डालने और बिजली घर मे घुसकर बिजली घर को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पावरकॉम के स्टाफ द्वारा की गई शिकायत के अनुसार, गुरइकबाल सिंह ने 19 जून 2025 को 66 के.वी. सब-स्टेशन बब्बेहाली के मुख्य गेट को फांद कर जबरदस्ती अंदर प्रवेश किया। अंदर जाकर उसने कथित रूप से कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच की और बिजली घर को नुकसान पहुँचाया तथा बिजली सप्लाई बंद कर अपनी ड्यूटी में विघ्न डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!