Punjab : अस्पताल की लिफ्ट में भिड़े दो युवक, 1 की मौत, जानें क्या है मामला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Mar, 2023 04:49 PM

punjab two youths clashed in the lift of the hospital

शहर के एक अस्पताल में किसी बात को लेकर दो युवकों के आपस में भिड़ने का मामला सामने आया है, जिसमें एक की मौत हो गई है तथा एक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है।

अमृतसर : शहर के एक अस्पताल में दो युवकों की आपस में झड़प होने का मामला सामने आया है, जिसमें एक की मौत हो गई है तथा एक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है। दरअसल अस्पताल की लिफ्ट में किसी बात को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए और लिफ्ट टूटने से एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान राजबीर सिंह के रूप में हुई है, जो आईटीबीपी का जवान बताया जा रहा है, जबकि घायल युवक सतिंदर सिंह इंदिरा कॉलोनी का रहने वाला है और कारपेंटर का काम करता है। घटना दोपहर तकरीबन एक बजे के करीब की बताई जा रही है, जब दोनों युवकों में किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई और उक्त हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की काफी भीड़ भी जमा हो गई। घटना गुरु नानक देव अस्पताल की बताई जा रही है, जहां पर उक्त दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें लिफ्ट टूटने से एक की मौत व एक घायल हो गया है। फिलहाल घटना की जांच जारी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!