पंजाब में 13 स्थानों पर आतंकी हमले का बड़ा खतरा, निशाने पर ये 8 VIPs!

Edited By Vatika,Updated: 25 Jan, 2025 03:28 PM

punjab terrorist attack

पंजाब पुलिस राज्य के हर नागरिक की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है राज्य का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

पंजाब डेस्कः  गणतंत्र दिवस को लेकर पंजाब भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्य में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के चलते केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है।  सूत्रों  के अनुसार पाकिस्तान की सीमा के साथ लगते जिलों सहित 13 स्थानों और 8 वीआईपी पर आतंकी हमले की आशंका जताई गई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां  सतर्क हो गई है। कहा  जा रहा है कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विदेश में बैठे आतंकी अपने गुर्गों के जरिए  किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसके मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब राज्य खुफिया विभाग को सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने और आवश्यकतानुसार सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

इन VIPs की की होगी सुरक्षा समीक्षा
सूत्रों अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, स्पीकर कुलतार सिंह संधावा, सुखबीर सिंह बादल, प्रताप सिंह बाजवा, सुनील जाखड़, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व अन्य की सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा गया। जरूरत पड़ने पर इन उक्त मंत्रियों की सुरक्षा बढ़ाई भी जा सकती है। 

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भी दी धमकी
पटियाला में गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा तिरंगा फहराने से एक दिन पहले खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पटियाला मीडिया को एक ईमेल भेजी है, जिसमें अभिभावकों से अपने बच्चों को समारोह में ना भेजने की अपील की गई है। पन्नू ने लिखा," सरकारी विक्टोरिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और मुक्त पब्लिक स्कूल राजपुरा के बच्चे पोलो ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह में भगवंत मान के साथ शामिल नहीं हो। साथ ही  लिखा गया है कि घर पर रहें - सुरक्षित रहें।" 

सभी जिलों के लिए एडवाइजरी जारी
पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. गौरव यादव के मुताबिक आई.जी., डी.आई.जी. रेंज सहित सभी SSPs को सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी की गई है। स्पेशल DGP और ADGP की ड्यूटियां लगाई गई  है। डी.जी.पी. गौरव यादव ने भरोसा दिलाया है कि  पंजाब पुलिस राज्य के हर नागरिक की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है राज्य का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!