पंजाब के अधिकारियों को सख्त Order जारी, जल्द करना होगा ये काम

Edited By Vatika,Updated: 05 Nov, 2024 12:46 PM

punjab strict order to officers

पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने राज्य के पर्यटन क्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय

चंडीगढ़: पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने राज्य के पर्यटन क्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

यहां सैक्टर 38 स्थित पंजाब हेरिटेज और टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के कार्यालय में पर्यटन और सांस्कृतिक  विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ  समीक्षा बैठक के दौरान सौंद ने कहा  कि प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं और धार्मिक क्षेत्र के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी पर्यटन को प्रोत्साहित करने की नीति जल्द बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में 'विलेज  टूरिज्म' को और बढ़ावा दिया जा सकता है। ग्रामीण जीवन का अनुभव लेने वालों के लिए 'बैड एंड ब्रेकफास्ट' योजना को बड़े स्तर पर प्रचारित किया जाए।

उन्होंने कहा कि पंजाब का खाना दुनिया भर में मशहूर है और कई शहरों में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जा सकता है। इसलिए 'फूड टूरिज्म' के क्षेत्र में भी संभावनाएं तलाशनी चाहिए। हरियाणा की ओर से पंजाब में प्रवेश पर 'एंट्री गेट' बनाने और सौंदर्याकरण पर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि जी.टी. रोड पर पंजाब में प्रवेश करते समय राज्य की संस्कृति, विरासत और सामाजिक ताने-बाने को दर्शाने वाला गेट और मूर्तियां लगाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में कार्य किया जाएगा।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!