Punjab : भावुक हुई सिद्धू मूसेवाला की मां, सोशल मीडिया पर शेयर की यह पोस्ट

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Jul, 2024 12:40 AM

punjab sidhu moosewala s mother became emotional

मरहूम गायक सिद्धू मूसेवाला की माता चरन कौर ने सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट में पोस्ट सांझी करते अपने पुत्र को याद किया व कहा कि बेशक वह शारीरिक तौर पर इस संसार में नहीं है, लेकिन वह हमेशा हमारे दरमियान मौजूद रह कर गीत गाता रहेगा।

मानसा : मरहूम गायक सिद्धू मूसेवाला की माता चरन कौर ने सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट में पोस्ट सांझी करते अपने पुत्र को याद किया व कहा कि बेशक वह शारीरिक तौर पर इस संसार में नहीं है, लेकिन वह हमेशा हमारे दरमियान मौजूद रह कर गीत गाता रहेगा। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि इसके दुनिया में न होने पर इतना खौफ है, से समझा जा सकता है, उसकी लोगों के दिलों में कितनी जगह थी। उसको भगवान नहीं तो और क्या कहोगे? मुझे अपने पुत्र पर मान है। यही है तेरी कमाई व हमारा मान पुत्र।

जिक्रयोग है कि 29 मई 2022 को मानसा के गांव जवाहरके में कुछ व्यक्तियों ने गोलियां मार कर सिद्धू मूसेवाला का कत्ल कर दिया था। उसके पिता बलकौर सिंह लगातार सरकारों, गैंगस्टरों को कोसते आ रहे हैं। बीते दिन लुधियाना के लोकसभा मैंबर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पहली वार लोकसभा में सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का मामला उठाया है। अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के पार्लीमैंट में दिए बयान से मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने इंसाफ मिलने की उम्मीद जताते राजा वगिंड का धन्यावाद किया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!