‘कृषि करमन अवॉर्ड’ के लिए पंजाब का चयन

Edited By swetha,Updated: 19 Sep, 2019 11:44 AM

punjab selected for  krishi karman award

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने 2017-18 के लिए पंजाब के चावल उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के नाते कृषि करमन अवार्ड के लिए चुने जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि यह राज्य के किसानों की मेहनत की बदौलत हुआ है।

चंडीगढ़/जालन्धर(अश्वनी, धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने 2017-18 के लिए पंजाब के चावल उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के नाते कृषि करमन अवार्ड के लिए चुने जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि यह राज्य के किसानों की मेहनत की बदौलत हुआ है।  इस विशिष्ट अवार्ड के तहत केंद्र सरकार द्वारा राज्य को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र तथा 2 करोड़ का नकद ईनाम दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय ने पंजाब सरकार को सूचित किया है कि चावल वर्ग में 2017-18 के लिए कृषि करमन अवार्ड के लिए उसका चयन हुआ है।   केंद्रीय मंत्रालय ने राज्य सरकार से पूछा है कि वह चावल की खेती करने वाले 2 किसानों का चयन करें जिन्होंने राज्य की फूड बास्केट में सर्वाधिक योगदान डाला है। इन किसानों को केंद्र सरकार द्वारा प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ 2-2 लाख की राशि भी दी जाएगी। पंजाब के कृषि सचिव के.एस. पन्नु ने कहा कि 2017 में धान के तहत पंजाब का 30.64 लाख हैक्टेयर क्षेत्र आया था और 199.65 लाख टन चावल का रिकार्ड उत्पादन हुआ था जोकि पिछले वर्ष की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक था। 2016 में 189 लाख टन चावल का उत्पादन हुआ था। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!