महासचिव पंजाब बरिंद्र सिंह संधू ने दिया इस्तीफा

Edited By Tania pathak,Updated: 01 Nov, 2020 08:58 AM

punjab secretary general barindra singh sandhu resigns

उधर, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष भानु प्रताप राणा ने कहा कि बरिंद्र सिंह संधू प्रदेश महासचिव बनने के बावजूद पार्टी की नीतियों के प्रति निरंतर लापरवाह थे...

जालंधर (राहुल): पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव बरिंद्र सिंह संधू ने आज किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व युवा मोर्चा के अध्यक्ष भानु प्रताप राणा को अपना लिखित इस्तीफा भेजकर भाजपा युवा मोर्चा को झटका दे दिया। गत 27 जुलाई 2020 को प्रदेश युवा मोर्चा की टीम में बरिंद्र सिंह को बतौर महासचिव शामिल किया गया था। इससे पूर्व वह बठिंडा जिला के किसान मोर्चा का अध्यक्ष था।

उधर, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष भानु प्रताप राणा ने कहा कि बरिंद्र सिंह संधू प्रदेश महासचिव बनने के बावजूद पार्टी की नीतियों के प्रति निरंतर लापरवाह थे। किसी भी संगठनात्मक, वर्चुअल या सार्वजनिक बैठक में शामिल नहीं हो रहे थे। समझाने के बावजूद कोई सुधार न होता देख कर करीब 2 माह पहले ही उन्हें पदमुक्त कर दिया गया था। आज उसके द्वारा दिया गया त्यागपत्र मात्र ड्रामेबाजी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!