Edited By Vatika,Updated: 07 Mar, 2025 03:23 PM

पंजाब में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
पंजाब डेस्कः पंजाब में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार राज्य में 10 और 11 मार्च को कुछ हिस्सों में हलकी बारिश हो सकती है।
पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना द्वारा उक्त जानकारी सांझी की गई है। विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में ऐसा मौसम बनेगा पर ज्यादा मजबूत नहीं है। कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और कहीं हलकी बारिश हो सकती है, जिससे किसानो को काफी लाभ मिल सकता है। कहा जा रहा है कि तापमान में सिर्फ एक से 2 डिग्री ही बढ़ावा दर्ज किया जा सकता है।

बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार करने का अंदाजा लगाया गया था। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में अधिक से अधिक तापमान 2.7 डिग्री सैल्सियस बढ़ा है। कहा जा रहा था कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम हो रहा है, जिस कारण पहाड़ों में स्थिति आम हो रही है। इसी कारण पंजाब में तापमान लगातार बढ़ता देखने को मिल रहा है।