Punjab : बरसात से पहले तैयारियां तेज, अधिकारियों को जारी हुए जरूरी निर्देश

Edited By Urmila,Updated: 28 Jun, 2025 01:37 PM

punjab rain

गुरदासपुर  (हरमन) : डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर दलविंदरजीत सिंह, आई.ए.एस. ने आज बरसात के मौसम के दौरान बाढ़ से बचाव के लिए किए गए तैयारियों की समीक्षा की।

गुरदासपुर  (हरमन, हरजिंदर सिंह गोराया) : डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर दलविंदरजीत सिंह, आई.ए.एस. ने आज बरसात के मौसम के दौरान बाढ़ से बचाव के लिए किए गए तैयारियों की समीक्षा करने हेतु अधिकारियों के साथ रावी दरिया के किनारे स्थित मकौड़ा पत्तन, आदियां तथा डेरा बाबा नानक के घनीय-के-बेट और घोनेवाल इलाकों का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ एस.डी.एम. दीनानगर जसपिंदर सिंह भुल्लर (आई.ए.एस.), ड्रेनेज विभाग के एक्सियन दिलप्रीत सिंह, मंडी बोर्ड के एक्सियन बलदेव सिंह बाजवा, जिला परिषद सचिव जीनत खैहरा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ludhiana jail

डिप्टी कमिश्नर ने निरीक्षण करते हुए ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रावी दरिया के किनारे चल रहे बाढ़-निरोधी प्रबंधों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि उज्ज दरिया के कारण रावी में आने वाली संभावित बाढ़ की स्थिति पर पूरी नजर रखी जाए। साथ ही, जब उज्ज दरिया या रणजीत सागर डैम से रावी में पानी छोड़ा जाए, तो उसकी पूर्व सूचना आम लोगों तक पहुंचाई जाए।

punjab jail

मकौड़ा पत्तन के दौरे के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने स्थानीय निवासियों और बी.एस.एफ. अधिकारियों से भी बातचीत की और पिछले समयों में आई बाढ़ों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने डेरा बाबा नानक के पास स्थित घनीय-के-बेट और घोनेवाल इलाकों का दौरा कर वहां किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

punjab jail

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार संवेदनशील स्थानों पर पहले से ही बाढ़ रोकने के प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण योजना तैयार है। अंत में उन्होंने दरियाओं के निकट रहने वाले लोगों से सचेत रहने और जिला प्रशासन की हिदायतों का पालन करने की अपील की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!