भगवंत मान ने सरकारी नौकरी का खोला पिटारा, अब इस पद पर निकाली Vacancy

Edited By Vatika,Updated: 01 Feb, 2023 09:12 AM

punjab police vacancy

जिला काडर में कांस्टेबल के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जा रही है।

जालंधर(धवन): पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस में कांस्टेबलों की भर्ती का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों कहा था  कि  पंजाब सरकार द्वारा हर वर्ष पंजाब पुलिस में भर्ती की जाएगी। पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस के जिला काडर में कांस्टेबल के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जा रही है। पंजाब पुलिस ने कुल 1746 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है।

इसके लिए पंजाब पुलिस ने ऑनलाइन लिंक भी जारी कर दिया है जहां पूरी जानकारी उपलब्ध है। इन पदों के लिए 15 फरवरी को शाम 7 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगी। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 8 मार्च रात 11.55 बजे तक होगी। पंजाब पुलिस ने इसके लिए हैल्प डैस्क नंबर 022-61306245 भी जारी कर दिया है। पंजाब पुलिस में हर वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले जवानों के कारण पद खाली हो जाते थे परन्तु पूर्व सरकारों के समय इन पदों पर भर्तियां नहीं की जाती थी परन्तु अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निर्णय लिया है कि हर वर्ष खाली होने वाले पदों पर भर्तियां की जानी चाहिए इसके लिए उन्होंने बाकायदा आधिकारिक  तौर  पर  घोषणा  भी कर दी थी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी सराकर का पूरा ध्यान सरकारी पदों पर भर्तियों की तरफ दिया हुआ है। भर्ती होने वाले नौजवानों को वह स्वयं नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। मुख्यमंत्री का मानना है कि जितनी तेजी से भर्ती अभियान चलेगा उतना ही नौजवानो  में  विदेश  जाने  का  रूझान कम होगा। भगवंत मान ने इस संबंध में जहां राज्य के मुख्य सचिव को भी भर्ती अभियान का कार्य साथ-साथ चलाने के लिए कहा हुआ है, वहीं दूसरी ओर पंजाब पुलिस में डी.जी.पी. गौरव यादव स्वयं पंजाब पुलिस के अधिकारियों व जवानों को पदोन्नतियां भी साथ-साथ दिलवा रहे हैं और साथ ही वह मैरिट के आधार पर भर्ती अभियान भी जारी करवा रहे हैं। आने वाले दिनों में राज्य सरकार के भर्ती अभियान में और तेजी आने के आसार हैं। 

Related Story

India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!