पुलिस ने अवैध शराब धंधे का किया पर्दाफाश, तस्कर मौके से फरार

Edited By Tania pathak,Updated: 18 Oct, 2020 11:50 AM

punjab police busted illegal liquor business

अवैध शराब बनाने वालों ख़िलाफ़ मुहिम लगातार जारी रखी जाएगी और किसी को भी इलाको में गलत काम करने की...

मुल्लांपुर (बब्बर): मुल्लांपुर दाखा नजदीक गांव हम्बड़ा के साथ लगते दरिया के पास से पुलिस और एक्साईज विभाग की तरफ से अवैध शराब का भंडाफोड़ किया गया है। इस बारे में जानकारी देते ईटीओ दीवान चंद ने बताया कि मुल्लांपुर दाखा के पास के गाँव हम्बड़ा के दरिया नजदीक छापेमारी दौरान उनको 1200 बोतलें शराब और 31 हजार लीटर लाहन मौके से बरामद हुआ है।

इसके अलावा अवैध शराब निकालने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले पीतल के बर्तन और 10 क्विंटल लकड़ी भी निर्यात की गई हैं। ई. टी. ओ. मुताबिक शराब तस्करों की तरफ से अवैध तौर पर शराब बेचकर सरकार को लाखों का चूना लगाया जा रहा है। वही एसएचओ मुखत्यार सिंह ने बताया कि शराब तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए, जिन खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस पार्टी की तरफ से खोज शुरू कर दी है।

आधिकारियों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनकी तरफ से अवैध शराब बनाने वालों ख़िलाफ़ मुहिम लगातार जारी रखी जाएगी और किसी को भी इलाको में गलत काम करने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!