पंजाब में NRIs को लेकर अहम खबर, मंत्री धालीवाल ने जारी किए सख्त Order

Edited By Vatika,Updated: 20 Feb, 2025 11:59 AM

punjab nris order

प्रशासनिक सुधार एवं एन.आर.आई. मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज

जालंधर/चंडीगढ़ : प्रशासनिक सुधार एवं एन.आर.आई. मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज पंजाब सिविल सचिवालय-1 में प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों और चिंताओं के समाधान के लिए तीसरी ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी आयोजित की और ऑनलाइन वीडियो कांफ्रैङ्क्षसग के माध्यम से प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं और शिकायतों को व्यक्तिगत रूप से सुना। उन्होंने कहा कि यह एक अनूठी पहल है, जिसे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।

उन्होंने आगे कहा कि अन्य किसी भी राज्य में प्रवासी भारतीयों की शिकायतों के समाधान हेतु इस प्रकार की एन.आर.आई. मिलनी आयोजित नहीं की जाती है। उन्होंने पंजाब पुलिस के ए.डी.जी.पी. एन.आर.आई. ङ्क्षवग प्रवीन के. सिन्हा और संबंधित जिलों के एस.एस.पीज को प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 109 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 56 शिकायतें ई-मेल के माध्यम से और 53 शिकायतें इस मिलनी के दौरान व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त हुई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

उन्होंने प्रवासी पंजाबियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनकी समस्याओं और चिंताओं को हल करने के लिए हमेशा उनके साथ खड़ी है और उनकी सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से कहा कि वे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय उनसे मिल सकते हैं। गौरतलब है कि इस तीसरी मासिक ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी में अतिरिक्त मुख्य सचिव दिलीप कुमार, पंजाब पुलिस के ए.डी.जी.पी. एन.आर.आई. विंग प्रवीन के. सिन्हा, एन.आर.आई. सभा की प्रधान परविंदर कौर और ए.आई.जी. एन.आर.आई. अजिंदर सिंह ने भी भाग लिया।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!