Punjab Municipal Election, 5 उम्मीदवारों के नामांकन हुए रद्द

Edited By Urmila,Updated: 14 Dec, 2024 10:39 AM

punjab municipal corporation election

नगर निगम चुनावों को लेकर पार्टियां जोर-शोर से लगी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार 5 के नामांकन रद्द हुए हैं।

पंजाब डेस्क: नगर निगम चुनावों को लेकर पार्टियां जोर-शोर से लगी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार 5 के नामांकन रद्द हुए हैं। फिलहाल उनके नाम सामने नहीं आए हैं।  बता दें कि नगर निगम चुनावों में कुल 85 वार्डों में 443 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे जिसमें ये उक्त 5 नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। 

गौरतलब है कि 21 दिसंबर को पंजाब में नगर निगम करवाए जाने हैं जिसे लेकर उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे। नामांकन भरने की अंतिम 12 दिसंबर थी और आज यानी 14 दिसंबर जो उम्मीदवार नामांकन वापिस लेना चाहता है वह नामांकन वापिस ले सकते हैं। पंजाब में एम.सी. चुनाव के लिए 37 लाख 32 हजार मतदाता है। नगर निगम चुनाव में 19 लाख 55 हजार पुरुष वोटर, 17 लाख 75 महिला वोटर हैं।  वहीं बता दें कि 5 नगर निगमों और 43 नगर परिषदों के चुनाव के लिए वोटिंग 21 दिसंबर को होगी।  फगवाड़ा, अमृतसर, पटियाला, जालंधर, लुधियाना में नगर चुनाव करवाए जाने हैं।  पंजाब में नगर निगम चुनाव सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक करवाए जाएंगे। साथ ही चुनाव आयोग ने चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी थी।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!