Punjab : नहाने गए तीन युवकों के साथ हादसा, एक की नहर में डूबने से मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Aug, 2026 12:35 AM

punjab mishap involving three youths who went for a swim

भाखड़ा नहर में नहाने गए तीन युवकों में से एक की डूबने से मौत हो गई और उसका शव पुलिस ने बरामद कर लिया है।

रूपनगर (विजय): भाखड़ा नहर में नहाने गए तीन युवकों में से एक की डूबने से मौत हो गई और उसका शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

थाना सिटी रूपनगर से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाडो रानी पत्नी दर्शन कुमार निवासी सामने होली फैमिली स्कूल रूपनगर के बयान में कहा गया है कि उसके तीन बेटे और एक बेटी है। उसका बेटा मनी जिसकी उम्र करीब 17 साल है और वह नंगल चौक पंप रूपनगर में काम करता था। उसने बताया कि 21 अगस्त को उसके बेटे मनी को उसके दोस्त एल्विश और अनमोल जो कि मोहल्ला सदाब्रत रूपनगर के रहने वाले हैं, अपने साथ ले गए थे और वो दोनों दोस्त अपने घर लौट आए थे लेकिन मेरा बेटा मनी घर नहीं आया। जिसके बाद जब मैं उक्त दोनों दोस्तों के घर गई और मनी के बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया और कहा कि मनी हमारे साथ नहीं गया था। लेकिन जब मामला थाने तक पहुंचा तो उन्हें थाने बुलाकर पूछताछ की गई। बाद में उन्होंने बताया कि वे दोपहर को गोबिंद वैली रूपनगर पुल से करीब दो सौ मीटर दूर नहर में नहाने गए थे और जब हम नहर में नहा रहे थे तो नहाते समय मनी पानी के तेज बहाव में बह गया। मृतक की मां ने कहा कि उस दिन से वे मनी की तलाश कर रहे थे और कल मनी का शव सौढा हेड पुलिस स्टेशन, सरहिंद जिला, श्री फतेहगढ़ साहिब में मिला। पुलिस ने शव को नहर से निकालकर सिविल अस्पताल रूपनगर के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने मोहल्ला सदाब्रत निवासी एल्विश और अनमोल के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!