पंजाब के Ludhiana, जालंधर,पटियाला सहित इन जिलों के लिए चिंताभरी खबर, लोगों से खास अपील

Edited By Vatika,Updated: 01 Jul, 2025 10:41 AM

punjab ludhiana jalandhar alert

पंजाब में आज सुबह से लगातार भारी बारिश हो रही है।

पंजाब डेस्क: पंजाब में आज सुबह से लगातार भारी बारिश हो रही है। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी जमा हो जाने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

PunjabKesari

इसी बीच आज पंजाब के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां समाप्त हो गई हैं और आज स्कूलों का पहला दिन है। बारिश के कारण स्कूलों में बच्चों की हाज़िरी कम रहने की संभावना जताई जा रही है।  हालांकि, आज सुबह कई विद्यार्थी बारिश में भीगते हुए स्कूल पहुंचे, जिससे उनकी पढ़ाई के प्रति लगन साफ नज़र आई। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सुबह 10:30 बजे तक इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। 

PunjabKesari

तेज़ बारिश, गरज-चमक और तेज़ हवाओं की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज सुबह संगरूर, बरनाला, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, चंडीगढ़, रूपनगर, जालंधर और शहीद भगत सिंह नगर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा विभाग ने पठानकोट, रूपनगर, पटियाला, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर) और लुधियाना जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वर्तमान में सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। मौसम विभाग ने आगामी पूरे सप्ताह के लिए बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!