Punjab: प्रॉपर्टी मालिकों के लिए जरूरी खबर! नहीं किया ये काम तो होगा सख्त Action

Edited By Kamini,Updated: 04 Dec, 2025 01:53 PM

punjab important news for property owners

प्रॉपर्टी मालिकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

सुल्तानपुर लोधी (धीर): प्रॉपर्टी मालिकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाने वाले बिल्डिंग मालिकों को बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद भी जब सुल्तानपुर लोधी नगर कौंसिल पंजाब सरकार के आदेशों के तहत प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाने वाले बिल्डिंग मालिकों की प्रॉपर्टी पर तुरंत कार्रवाई करेगी और उनकी बिल्डिंग सील कर दी जाएगी।

नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी बलजीत सिंह बिलगा ने HDFC बैंक की बिल्डिंग मालिक को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के नोटिस के बाद बिल्डिंग सील करने के आदेश संबंधी दी। उन्होंने बताया कि HDFC बैंक मॉडल टाउन की बिल्डिंग के मालिक ने उस पर बकाया 1 लाख 32 हजार 938 रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया था, जिस कारण नगर कौंसिल को आर्थिक नुकसान हो रहा था। नगर कौंसिल द्वारा भेजे गए नोटिस के बावजूद भी जब उक्त मालिक ने टैक्स जमा नहीं करवाया तो ओवरऑल इंचार्ज नरेश शर्मा असिस्टैंट म्युनिसिपल इंजीनियर को इस बैंक को सील करने के लिए लगाया गया।

वह नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ बैंक को सील करने गए। वहां पहुंचने के बाद बैंक कर्मचारियों ने बिल्डिंग मालिकों को बताया कि नगर परिषद सुल्तानपुर लोधी बैंक को सील कर रही है। इंचार्ज नरेश शर्मा से बात करने के बाद बैंक बिल्डिंग मालिक ने तुरंत नगर परिषद के खाते में 1,32938 रुपए जमा करा दिए, जिसके बाद नगर परिषद ने बैंक बिल्डिंग को सील नहीं किया। ई.ओ. नगर परिषद सुल्तानपुर लोधी बलजीत सिंह बिलगा ने सभी शहर निवासियों से अपील की कि जिन लोगों ने अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया है, वे तुरंत जमा करा दें, नहीं तो नगर परिषद प्रॉपर्टी सील करने की कार्रवाई करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!