सैलानियों के लिए राहत भरी खबर, कम खर्च में फिर संभव हुआ हिमाचल का रेल सफर

Edited By Urmila,Updated: 02 Jun, 2026 10:42 AM

punjab himachal rail link

पंजाब के पठानकोट को हिमाचल के जोगिंदर नगर से जोड़ने वाला नेरोगेज रेलवे ट्रैक जो की 2022 में बरसातों के दिनों में बंद हो गया था ।

पठानकोट (धर्मेंद्र ठाकुर) : पंजाब के पठानकोट को हिमाचल के जोगिंदर नगर से जोड़ने वाला नेरोगेज रेलवे ट्रैक जो की 2022 में बरसातों के दिनों में बंद हो गया था क्योंकि चक्की दरिया पर पड़ता रेलवे पुल पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से टूट गया था जिस कारण रेलवे सम्पर्क बंद हो गया और पंजाब हिमाचल का रेलवे संपर्क टूट गया लेकिन 4 साल लगातार चक्की दरिया पर रेलवे पुल का काम चलने के बाद अब चक्की दरिया पर पुल बन कर तयार हो गया है और अब फिर से ट्रेन शुरू हो गई है जिसकी शुरुआत आज से कर दी गई है जिसके कारण सैलानियों और स्थानीय लोगों को एक बार फिर से हिमाचल की वादियों का नजारा ट्रेन के द्वारा लेने का मौका मिलेगा। यही नहीं पंजाब और हिमाचल में ट्रेन द्वारा व्यापार भी बढ़ेगा।

Narrow-gauge railway track

इस बारे में बात करते हुए यात्रियों ने कहा कि पिछले 4 साल से ट्रेन न चलने के कारण जहां उन्हें ज्यादा पैसे खर्च कर बस द्वारा सफर करना पड़ता था वहीं अब कम पैसों से रेलवे में सफर कर हिमाचल की वादियों का नजारा लेंगे वहीं ट्रेन चलने से व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी। यही नही रोजमर्रा के काम भी अब आसान हो जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!