Punjab : स्कॉर्पियो में छिपाकर ले जाई जा रही थी करोड़ों की हेरोइन, पुलिस ने किया भंडाफोड़

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Jun, 2025 05:20 PM

punjab heroin worth crores was being smuggled in a black scorpio

नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंस्पैक्टर सुनील कुमार इंचार्ज सी.आई.ए. फाजिल्का की देखरेख में ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह ने गश्त के दौरान काली स्कॉर्पियो सवार 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 01 किलो 20 ग्राम हैरोइन बरामद...

जलालाबाद (मिक्की) :  नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंस्पैक्टर सुनील कुमार इंचार्ज सी.आई.ए. फाजिल्का की देखरेख में ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह ने गश्त के दौरान काली स्कॉर्पियो सवार 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 01 किलो 20 ग्राम हैरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। जिला फाजिल्का के एस.एस.पी गुरमीत सिंह ने बताया कि गश्त व चैकिंग के दौरान सहायक थानेदार स्वर्ण सिंह समेत पुलिस पार्टी सुखेरा बोदला, बग्घे के मोड़ से लिंक रोड चक्क सुक्कड़ नहर पर संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के सिलसिले में जा रहे थे।

जब पुलिस पार्टी फाजिल्का-फिरोजपुर रोड से नहर के किनारे 1 किलोमीटर दूर पहुंची तो सामने से एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर डी.एल.-04 सी.आर.-8747 को नशीला पदार्थ होने के शक पर रोका गया और गाड़ी के चालक गुरमीत सिंह व सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया तो फाजिल्का के डी.एस.पी. (नारकोटिक्स) राकेश कुमार की मौजूदगी में कंडक्टर सीट के नीचे एक काले रंग का मोम का लिफाफा बरामद हुआ।

चैकिंग करने पर एक कपड़े के पैकेट से 1 किलो 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस बरामदगी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी पंज गराई, थाना अजनाला, जिला श्री अमृतसर साहिब और सुरजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी हर्षा छीना, थाना राजासांसी, जिला श्री अमृतसर साहिब के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ थाना सदर जलालाबाद में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21(सी.), 29 के तहत मुकदमा नंबर 72 तारीख 14-06-2025 दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!