Edited By Sunita sarangal,Updated: 03 Nov, 2021 09:38 AM

पंजाब सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए दीवाली तोहफे का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डी.ए.) में 11 प्रतिशत का विस्तार करने का प्रस्ताव के पास...
जालंधर /चंडीगढ़ (धवन): पंजाब सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए दीवाली तोहफे का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डी.ए.) में 11 प्रतिशत का विस्तार करने का प्रस्ताव के पास किया था।
अब सरकारी कर्मचारियों को दीवाली के तोहफे के रूप में 11 प्रतिशत के वृद्धि के साथ डी.ए. मिलेगा। डी.ए. में इतना ज्यादा विस्तार पहले कभी नहीं किया गया था। चन्नी ने कर्मचारियों के संदर्भ में ऐलान करते कहा था कि अब कर्मचारियों को धरने पर बैठने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा था कि 11 प्रतिशत डी.ए. मिलने के बाद कर्मचारी अपनी, हड़तालें खत्म कर देंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here