Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Jun, 2025 10:30 PM

पुलिस कप्तान (स्थानीय) संगरूर दिलप्रीत सिंह ने प्रैस को जानकारी देते हुए बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन संगरूर ने एक गिरोह के 10 सदस्यों को मोहाली से गिरफ्तार किया है, जिन्होंने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफार्म के माध्यम से करणवीर कांसल पुत्र अमित...
संगरूर (सिंधवानी, सिंगला): पुलिस कप्तान (स्थानीय) संगरूर दिलप्रीत सिंह ने प्रैस को जानकारी देते हुए बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन संगरूर ने एक गिरोह के 10 सदस्यों को मोहाली से गिरफ्तार किया है, जिन्होंने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफार्म के माध्यम से करणवीर कांसल पुत्र अमित कांसल निवासी सुनाम, जिला संगरूर से लगभग 17,93,000 रुपए की ठगी की थी। इस गिरोह के बारे में जानकारी देते हुए संगरूर के पुलिस उपाधीक्षक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस गिरोह के सदस्यों ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जिला संगरूर के सुनाम निवासी अमित कांसल के पुत्र करणवीर कांसल से संपर्क किया और उसे शेयर मार्कीट में निवेश करने के लिए विश्वास में लिया और फिर जनवरी 2025 से फरवरी 2025 तक लगातार किश्तों में वादी से अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए।
मामला दर्ज होने पर सहायक थानेदार अमृतपाल सिंह सहित पुलिस पार्टी ने कार्रवाई करते हुए श्री गंगानगर, अबोहर व मोहाली में छापेमारी की गई और इस धोखाधड़ी में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 1 व्यक्ति गंगानगर (राजस्थान), 1 व्यक्ति अबोहर (फाजिल्का), 1 व्यक्ति जनेजा (लुधियाना), 1 व्यक्ति पटना (बिहार), 2 व्यक्ति गुजरात, 3 व्यक्ति उत्तर प्रदेश व 1 व्यक्ति फरीदाबाद (हरियाणा) का रहने वाला है। गिरफ्तार किए गए लोगों से साइबर क्राइम रैकेट में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
इस अवधि के दौरान पुलिस रिमांड में गिरफ्तार व्यक्तियों से उक्त धोखाधड़ी के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी तथा धोखाधड़ी में संलिप्त अन्य आरोपियों को नामजद कर उनके ठिकानों पर दबिश देकर शेष व्यक्तियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। बरामद सामान में से 17 मोबाइल फोन, 6 अलग-अलग खातों की चैकबुक, 5 ए.टी.एम. कार्ड, 1 पासपोर्ट है।