Punjab: कर्मचारी 24 घंटे रहेंगे On Duty! जारी हुए नए निर्देश

Edited By Vatika,Updated: 18 Aug, 2025 11:07 AM

punjab employees will be on duty 24 hours a day new instructions issued

पंजाब सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए कई एहतियाती कदम उठा रही है।

कपूरथला: हिमाचल प्रदेश और पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पंजाब सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए कई एहतियाती कदम उठा रही है। इसी के तहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक आदेश जारी किए हैं।

new orders punjab

इन आदेशों के बाद सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के सीनियर मेडिकल ऑफिसर द्वारा एक आपदा प्रबंधन और RRT टीम का गठन किया गया है। इस संबंध में टीम के सदस्यों की सूची और उनके फ़ोन नंबर बाकायदा जारी किए गए हैं। इन कर्मचारियों को 24 घंटे फ़ोन पर ड्यूटी पर रहने को कहा गया है, यानी आपात स्थिति में इन्हें कभी भी बुलाया जा सकता है। इसके अलावा, अस्पताल में एक आपातकालीन वार्ड आपदा प्रबंधन तैयार रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, आवश्यक दवाइयां और अन्य उपकरण भी तैयार रखने के आदेश दिए गए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!