Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Mar, 2022 11:11 AM
पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान सी.एम. चन्नी अपनी दोनों सीटों चमकौर साहिब व भदौड़ में पिछड़ते नजर आ रहे हैं।
जालंधर : पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान सी.एम. चन्नी अपनी दोनों सीटों चमकौर साहिब व भदौड़ में पिछड़ते नजर आ रहे हैं। नतीजों के रूझान को देखने के बाद सी.एम. चन्नी वापस अपने आवास स्थान पर पहुंच गए हैं। बता दें कि पंजाब के कई दिग्गज नेता अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आए हैं, जिनमें प्रकाश सिंह बादल, सी.एम. चरणजीत चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर सिंह बादल शामिल हैं। बता दें कि 11 बजे तक मिली रिपोर्टस के अनुसार आम आदमी पार्टी 88, कांग्रेस 15, अकाली 8, भाजपा 5 सीटों पर आगे चल रही हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी पंजाब में बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। इस बार के चुनावों में चन्नी की फिलहाल पूरी कैबिनेट हारती नजर आ रही है, जोकि कांग्रेस के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here