हाथों में रची मेहंदी, पहना लाल चूड़ा, Beauty Parlour से आते ही...फूट-फूट कर रो पड़ा परिवार

Edited By Vatika,Updated: 28 Nov, 2024 06:51 PM

punjab dowry news

किसी लड़की की जिंदगी खराब न करें।

लुधियाना: 21वीं सदी में पहुंचने के बावजूद अभी भी लोगों में दहेज की सोच खत्म नहीं हुई है। शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि दहेज न मिलने के कारण लड़के के परिवार वाले शादी से ही मुकर गए जबकि एक दिन पहले ही लड़का और लड़की का शगुन समारोह हुआ था। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए लड़की के परिवार ने बताया कि उसकी बेटी की मोरिंडा के लड़कों के साथ शादी तय हुई थी। मंगलवार को उन्होंने मोरिंडा जाकर होटल में शगुन समारोह किया था और बुधवार को फिरोजपुर रोड स्थित एक होटल में शादी समारोह था। वे सभी तैयार होकर बारात का इंतजार कर रहे थे लेकिन बारात नहीं आई।

PunjabKesari

जैसे ही लड़की सज-दज कर ब्यूटी पार्लर से आई तो बिचौले ने बताया कि लड़के वाले लाखों रुपए कैश और गाड़ी की डिमांड कर रहे हैं। अगर वे दहेज की मांग पूरी कर सकते हैं तभी वह बारात लेकर आएंगे।

PunjabKesari
लड़की के पिता ने इंसाफ की मांग करते हुए कहा है कि उक्त आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आने वाले समय में कोई व्यक्ति दहेज के लोभ में आकर किसी लड़की की जिंदगी खराब न करें।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!