पंजाब की बेटी ने विदेश में बनाया नाम, बड़ा मुकाम किया हासिल

Edited By Vatika,Updated: 19 Oct, 2025 12:06 PM

punjab daughter police

चीमा खुड्डी की बेटी गज़लदीप कौर ने अपनी मेहनत और लगन से विदेश में इतिहास रच

श्री हरगोबिंदपुर साहिब (बब्बू): गुरदासपुर ज़िले के पिंड चीमा खुड्डी की बेटी गज़लदीप कौर ने अपनी मेहनत और लगन से विदेश में इतिहास रच दिया है। वह कनाडा पुलिस में भर्ती होकर न केवल अपने माता-पिता और गांव का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे पंजाब और देश का मान भी बढ़ाया है।

गज़लदीप कौर रजिंदरजीत सिंह पिंटू की पुत्री और साबका डीएसपी मनजीत सिंह चीमा की पोती हैं। इस समय उनका परिवार कनाडा में रह रहा है। गज़लदीप की इस उपलब्धि पर उनके गांव चीमा खुड्डी स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस मौके पर उनके पिता रजिंदरजीत सिंह पिंटू ने बताया कि उनकी बेटी का बचपन से ही सपना था कि वह कनाडा जैसे विकसित देश की पुलिस सेवा में शामिल हो। आज उसकी कड़ी मेहनत रंग लाई है, और वह अपने सपने को साकार करने में सफल हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!