Punjab: नाबालिगा से Rape और ब्लैकमेलिंग के आरोप में कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Sep, 2025 05:11 PM

punjab congress leader arrested on charges of raping

थाना कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिगा को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में बठिंडा शहरी कमेटी एक कांग्रेसी नेता और महिला पार्षद के पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी कांग्रेसी नेता को हिरासत में ले लिया है।

बठिंडा (विजय): थाना कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिगा को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में बठिंडा शहरी कमेटी एक कांग्रेसी नेता और महिला पार्षद के पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी कांग्रेसी नेता को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी अनुसार थाना कोतवाली पुलिस ने स्थानीय हाजीरत्न मोहल्ला में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। पीड़ित नाबालिगा की मां द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेसी नेता और महिला पार्षद के पति का उनके घर आना-जाना था। उसकी छोटी बेटी स्थानीय शहर के एक नामी कान्वैंट स्कूल में पढ़ती थी, उसकी दोस्ती एक लड़के से थी, जिसके बारे में आरोपी को पता चल गया था। मां के आरोपों के अनुसार तभी से आरोपी उसकी बेटी को घर पर उसकी दोस्ती के बारे में बताने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इस दौरान उसने कथित तौर पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ संबंध बनाने शुरू कर दिए और युवती का कथित तौर पर एक अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब उनकी बेटी चंडीगढ़ की एक नामी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है, लेकिन उक्त आरोपी फिर भी उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। वह उसकी बेटी को बार-बार फोन कर उसे मानसिक तौर पर परेशान कर रहा था। इसके चलते उसकी बेटी ने आरोपी का फोन नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था। इससे गुस्सा होकर आरोपी कांग्रेसी नेता ने अपने मोबाइल में बनाया उसकी बेटी की अश्लील वीडियो उसकी बड़ी बहन को भेज दिया। इसके बाद परिवार को पूरी कहानी का पता चला और पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही बताया जा रहा है कि आरोपी को हिरासत में भी ले लिया गया है, हालांकि मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!