हलका दाखा में संधू-अयाली की मूंछ का सवाल

Edited By Vatika,Updated: 05 Oct, 2019 09:42 AM

punjab by election

पंजाब में 4 जिमनी चुनावों का शोर राजसी हलकों में अपना रंग दिखाने लग गया है, पर जिला लुधियाना की हलका दाखा सीट को सियासी हलकों में हॉट सीट के रूप में देखा जा रहा है।

लुधियाना(मुल्लांपुरी): पंजाब में 4 जिमनी चुनावों का शोर राजसी हलकों में अपना रंग दिखाने लग गया है, पर जिला लुधियाना की हलका दाखा सीट को सियासी हलकों में हॉट सीट के रूप में देखा जा रहा है। इस सीट पर पंजाब भर से दोनों पार्टियों के नेताओं के काफिले यह संकेत दे रहे है कि हलका दाखा में कुछ होने जा रहा है क्योंकि दोनों पार्टियों ने जीत को अपनी मूंछ का सवाल जो बना लिया है।

इस सीट पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के खासमखास कैप्टन संदीप संधू कांग्रेस द्वारा चुनाव लड़ रहे हैं। लोगों में चर्चा है कि अगर संधू जीते तो हलका दाखा मुख्यमंत्री के दफ्तर के साथ सीधा जुड़ जाएगा। जबकि इस हलके से अकाली दल की टिकट से चुनाव लड़ रहे मनप्रीत सिंह अयाली का कहना है कि उस ने जो हलके में कार्य किए उसकी मिसाल पंजाब में कहीं नहीं मिलती। हलके में ‘आप’ वाले भी मैदान में उतरे हैं पर इस सीट पर अब कैप्टन अमरेन्द्र, सुखबीर बादल के साथ-साथ संधू व अयाली की मूंछ का सवाल बन गया है जिसका फैसला वोटरों के करना है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!