Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला सब-इंस्पैक्टर का शव, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Jul, 2024 12:17 AM

punjab body of sub inspector found under suspicious circumstances

पुलिस स्टेशन डिवीजन नं. 7 के इलाके में सब-इंस्पैक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई जो अपने किराए के फ्लैट में मृत पाया गया। सूचना मिलते ही ए.डी.सी.पी.-4 प्रभजोत सिंह विर्क, ए.सी.पी. ईस्ट रूपदीप कौर, सी.आई.ए की टीमें और थाना प्रमुख इंस्पैक्टर भूपिंदर...

लुधियाना (जगरूप): पुलिस स्टेशन डिवीजन नं. 7 के इलाके में सब-इंस्पैक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई जो अपने किराए के फ्लैट में मृत पाया गया। सूचना मिलते ही ए.डी.सी.पी.-4 प्रभजोत सिंह विर्क, ए.सी.पी. ईस्ट रूपदीप कौर, सी.आई.ए की टीमें और थाना प्रमुख इंस्पैक्टर भूपिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक का नाम अरविंद सिंह था जो पंजाब पुलिस में सब-इंस्पैक्टर के पद पर कार्यरत थे। अरविंद सिंह अब लुधियाना पुलिस लाइन में तैनात थे। 

आज दोपहर एक पड़ोसी ने उन्हें अपने किराए के फ्लैट में सोते हुए देखा जब वह नहीं उठे तो पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पहले स्थानीय पुलिस और बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने मौका मुआयना किया शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रमुख भूपिंदर सिंह के मुताबिक मृतक की पत्नी दलवीर कौर के बयानों पर धारा-174 की कार्रवाई अमल में लाई गई है लेकिन बाद में मैडीकल रिपोर्ट के बाद यदि कोई तथ्य सामने आएगा तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!