भारत-पाक सीमा पर ‘उड़ती हुई वस्तु’ से गिराई गई सात किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद

Edited By PTI News Agency,Updated: 21 Jan, 2022 09:26 AM

pti punjab story

अमृतसर, 20 जनवरी (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अमृतसर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से 7.25 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। ऐसी आशंका है कि मादक पदार्थ पड़ोसी देश द्वारा गिराया गया होगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह...

अमृतसर, 20 जनवरी (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अमृतसर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से 7.25 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। ऐसी आशंका है कि मादक पदार्थ पड़ोसी देश द्वारा गिराया गया होगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि एक गश्ती दल ने बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात को किसी उड़ती हुई चीज की आवाज सुनी थी। बयान में कहा गया, “सैनिकों ने किसी उड़ती हुई चीज से कुछ गिराए जाने की आवाज सुनी थी। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और सुबह व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया।”
जवानों ने उड़ती हुई वस्तु पर गोली चलाई और क्षेत्र में रौशनी भी की। बीएसएफ ने कहा कि हेरोइन के कुल सात पैकेट बरामद हुए जिनका वजन 7.25 किलोग्राम था।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!