पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, PSPCL ने बनाया नया Record

Edited By Kalash,Updated: 10 Jun, 2025 06:37 PM

pspcl new record

पंजाब में धान की रोपाई का चौथा चरण शुरू होते ही आज बिजली की मांग का नया रिकार्ड बन गया

पटियाला (परमीत): पंजाब में धान की रोपाई का चौथा चरण शुरू होते ही आज बिजली की मांग का नया रिकार्ड बन गया और पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पावरकॉम) ने बिना कोई पावर कट लगा कर बिजली सप्लाई देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आज दोपहर करीब 2.46 बजे बिजली की मांग 16126 मेगावाट का आंकड़ा छू गई, जबकि पिछले साल 19 जून को बिजली की मांग 16089 मेगावाट दर्ज की गई थी।

तंदूर की तरह तप रहे पंजाब में बढ़ी हुई गर्मी ने भी बिजली की मांग में अपना योगदान दिया है। पावरकॉम ने सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र के सभी थर्मल प्लांट के सभी यूनिट चालू कर दिए हैं और इनके अलावा जलविद्युत परियोजनाओं पर  सौर ऊर्जा प्रोजेक्टों से भी बिजली मिल रही है जबकि बिजली की खरीद कर भी सप्लाई जारी है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!