हर वक्त नशे में रहते हैं भगवंत मान, अंदर से बोलती है शराबः चंदूमाजरा

Edited By Mohit,Updated: 30 Dec, 2019 03:18 PM

prem singh chandumajra speak on bhagwant mann

संगरूर से सांसद भगवंत मान द्वारा पत्रकार से की गई बदसलूकी की निंदा करते हुए............

जालंधर/कुरुक्षेत्रः संगरूर से सांसद भगवंत मान द्वारा पत्रकार से की गई बदसलूकी की निंदा करते हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि इस तरह का व्यक्ति देश की सबसे बड़ी पंचायत में बैठा है, जहां लोगों के लिए योजनाएं और कानून बनते हैं। भगवंत मान हर वक्त नशे में रहता है, इसलिए उसको कोई भी सीरियस नहीं लेता। उन्होंने कहा कि भगवंत मान के अंदर 'मान' नहीं बल्कि उसके अंदर शराब बोलती है, इसलिए शराबी आदमी को माफ कर देना ही ठीक है।

श्री आनंदपुर साहिब से पूर्व संसद मैंबर प्रेम सिंह चंदूमाजरा कुरुक्षेत्र के बैकुंठ धाम गुरुद्वारे में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के शहीदी दिवस मौके एक खूनदान कैंप में पहुंचे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सिख कौम का इतिहास बहुत ही सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है।

वहीं सी.ए.ए. और एन.आर.सी. को लेकर मचे बवाल पर चंदूमाजरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पक्ष लेते हुए कहा कि इस बिल में कुछ ऐसा नहीं है, जिसका विरोध किया जाए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए चंदूमाजरा ने कहा कि पहले कांग्रेस ने भी कई लोगों को भारत की नागरिकता दी है, जिस पर किसी ने भी सवाल नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहे वह ठीक और अगर हम कुछ कहे तो हम गलत। उन्होंने कहा कि इस बिल से किसी को भी नुकसान नहीं होगा, बल्कि यह पीड़ित लोगों को उनका हक दिलाने की एक प्रक्रिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!