पोल्ट्री फार्म मालिक पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर हुई मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 14 Oct, 2025 01:01 PM

poultry farm owner shoot dead

दो अज्ञात युवकों ने एक पोल्ट्री फार्म पर हमला कर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

मजीठा : गत रात करीब साढ़े दस बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने एक पोल्ट्री फार्म पर हमला कर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाग नवां निवासी सोनू पुत्र हरभजन सिंह कल रात अपने पोल्ट्री फार्म पर बैठा था, तभी अचानक मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावर आए और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मजीठा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले का कारण अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है, लेकिन विभिन्न पहलुओं से जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!