बड़ी खबर: पंजाब के इस जिले में Alert, सील किया गया पूरा शहर

Edited By Kalash,Updated: 29 Jan, 2025 05:08 PM

police red alert

अलर्ट जारी किया गया है और शहर को सील किया गया है।

मोगा : लुटेरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही मामला कोट ईसे खा कस्बे के गांव माहल से सामने आया है। यहां दिनदहाड़े लुटेरों द्वारा एन.आर.आई. की 'किया कार' बंदूक की नोक पर छीन ली गई।        

जानकारी देते हुए डी.एस.पी. डी. लवदीप सिंह ने बताया कि गांव माहल के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एन.आर.आई. गुरमीत सिंह की कार छीन ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि इन आरोपियों ने कोट ईसे खां में एक पेट्रोल पंप पर भी लूट की है। इसके साथ ही उन्होंने  मुदकी में आढ़ती से तीन लाख रुपए लूटे हैं।     

वारदात के दौरान पुलिस से भागते हुए उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई और उन्होंने सामने से आ रही एन.आर.आई. की कार छीन ली। इसके अलावा लुटेरों ने उससे ढाई तोले सोना, 7 तोला चांदी, दो मोबाइल फोन और 17 हजार रुपये की लूट की है। उन्होंने कहा कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए मोगा में अलर्ट जारी किया गया है और शहर को सील किया गया है।   

उक्त लुटेरे आई 20 कार में आए थे। उनकी कार गांव के गेट से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान जब गुरमीत सिंह वहां से गुजरने लगा तो उक्त पांच लुटेरों ने बंदूक की नोक पर उनकी कार छीन ली और फरार हो गए। पता चला है कि लुटेरों ने यह आई-20 कार सुभानपुर के एक मैकेनिक से छीनी थी और इन आरोपियों ने फिरोजपुर-मोगा जिले में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों की तेजी से तलाश शुरू कर दी है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!