पंजाब में रेत माफिया पर एक्शन, अवैध माइनिंग करते 8 काबू, जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Jun, 2025 11:49 PM

action on sand mafia in punjab 8 arrested for illegal mining

जिला पुलिस  ने नाजायज माइनिंग करने वालों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत 8 व्यक्तियों को काबू करके उनसे एक जे.सी.बी. मशीन, 6 ट्रैक्टर रेत से भरे बरामद करने के अलावा 7 मोबाइल फोन तथा एक रिवाल्वर समेत कारतूसों के कब्जे में लिया है।

मोगा (आजाद) : जिला पुलिस  ने नाजायज माइनिंग करने वालों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत 8 व्यक्तियों को काबू करके उनसे एक जे.सी.बी. मशीन, 6 ट्रैक्टर रेत से भरे बरामद करने के अलावा 7 मोबाइल फोन तथा एक रिवाल्वर समेत कारतूसों के कब्जे में लिया है।

जिला पुलिस अधीक्षक अजय गांधी ने बताया कि उनकी पुलिस टीम को जानकारी मिली थी कि गुरलाब सिंह निवासी गांव कादरवाला तथा इकबाल सिंह उर्फ लाहौरिया निवासी गांव दौलेवाला रात को चोरी-छुपे बड़े स्तर पर नाजायज माइनिंग का धंधा करते हैं तथा आज भी वह अपने साथियों गुरजीत सिंह, सतनाम सिंह निवासी तलवंडी नौ बहार, लखविन्द्र सिंह उर्फ गोरा निवासी गांव दौलेवाला, हरजिन्द्र सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ झुग्गियां, तरसेम सिंह निवासी गांव मस्तेवाला, जसप्रीत सिंह निवासी जीरा रोड कोटईसे खां के पास अपने ट्रैक्टर ट्राले हैं तथा जे.सी.बी. मशीन के साथ गांव तलवंडी नौ बहार के पास जिस जमीन का मालिक इकबाल सिंह उर्फ लाहौरिया है, में से नाजायज माइनिंग कर रहे हैं तथा गोरा सिंह रेत से भरे ट्रालों को बाहर निकालने के लिए संगल पा रहा है तथा इ स तरह वह नाजायज माइनिंग कर रहे हैं, जिस पर पुलिस पार्टी ने छापामारी करके 8 व्यक्तियों को जा दबोचा तथा उनके रेत से भरे टै्रक्टर-ट्रालों के अलावा एक जे.सी.बी. मशीन को कब्जे में लेने के साथ-साथ पुलिस ने एक रिवाल्वर 32 बोर समेत जिंदा कारतूस तथा 8 मोबाइल फोन बरामद किए।

सारे कथित आरोपियों के खिलाफ थाना कोटईसे खां में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। चौकी इंचार्ज परविन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त मामले में गुरलाभ सिंह तथा इकबाल सिंह उर्फ लाहौरिया को काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है। काबू कथित आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!