विवादों में फंसा शहर का एक और मशहूर Travel Agent, जानें क्या है पूरी खबर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Jun, 2025 08:37 PM

another famous travel agent of the city caught in controversy

अहाता बदन सिंह मोगा निवासी राम अवतार वैशव तथा मोहित वर्मा ने ट्रैवल एजैंट पर उन्हें विदेश भेजने का झांसा देकर 2 लाख 26 हजार रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है।

मोगा  (आजाद) : अहाता बदन सिंह मोगा निवासी राम अवतार वैशव तथा मोहित वर्मा ने ट्रैवल एजैंट पर उन्हें विदेश भेजने का झांसा देकर 2 लाख 26 हजार रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद सतनाम सिंह निवासी गांव भम्मे खुर्द मानसा तथा अजमेर सिंह निवासी हाकम का अगवाड़ के खिलाफ थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज किया है।

डी.एस.पी. सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में राम अवतार वैशव तथा मोहित वर्मा ने जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में कहा कि कथित आरोपियों ने मिलीभगत करके 25 जुलाई 2024 से 27 दिसम्बर 2024 तक उन्होंने हमसे अलबेनिया यूरोप भेजने का झांसा देकर दोनों से 2 लाख 26 हजार 500 रुपए हड़प लिए।

अवतार वैशव ने कहा कि मुझे 1 लाख 5 हजार रुपए तथा मोहित वर्मा ने कहा कि मुझसे 1 लाख 21 हजार 500 रुपए लिए गए, लेकिन उन्होंने न तो हमें अलबेनिया का वीजा लगाकर दिया और न ही हमारे पैसे वापस किए। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर इसकी जांच एस.पी.डी. मोगा द्वारा की गई। जांच के बाद कानूनी राय हासिल करके कथित आरोपियों के खिलाफ उक्त मामला दर्ज किया गया, गिरफ्तारी बाकी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!